DEHRADUN – अनाया एंटरप्राइजेज पर बीपीएल मेडिकल टेक्नोलॉजी के सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल, हार्टबीट और वजन की जाँच निशुल्क की गई।
इस कार्यक्रम का संचालन नितिन सैनी द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुफ्त जांच का लाभ उठाया।
अनाया एंटरप्राइजेज के ओनर अमित सैनी और अंकित सैनी ने बताया –

“हमारा उद्देश्य है कि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। नियमित जांच से बीमारियों की समय पर पहचान होती है और हम चाहते हैं कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे। भविष्य में भी ऐसे हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा।”
कैंप में शामिल लोग



कैंप की शुरुआत अनाया एंटरप्राइजेज के मालिक अमित सैनी और अंकित सैनी ने अपनी जांच करवाकर की।
इसके बाद पवन कुमार, अजय सैनी, सत्याम यादव, विशाल कम्बोज, सुफ़ियान समेत अन्य स्थानीय लोगों ने भी हेल्थ चेकअप करवाया।
Also Read: अनाया एंटरप्राइजेज पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
