अनाया एंटरप्राइजेज पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

anaya enterprises blood camp
Anaya enterprices

देहरादून। महंत इन्द्रेश अस्पताल के पास स्थित अनाया एंटरप्राइजेज में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर अनाया एंटरप्राइजेज के ओनर अमित सैनी एवं अंकित सैनी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रक्तदान शिविर में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर,रुड़की की टीम उपस्थित रही। संस्था की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, पदक और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में कुल लगभग 50 रक्तदाताओं ने भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

blood camp

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। संस्था की कर्मचारी साबाना और वंशिका गौस्वामी ने अपनी टीम के साथ पूरे दिन मेहनत कर सभी रक्तदाताओं से सुरक्षित और सुचारु रूप से रक्त संग्रह किया। टीम ने न केवल तकनीकी सहायता प्रदान की, बल्कि प्रत्येक दाता की स्वास्थ्य जांच कर यह सुनिश्चित किया कि रक्तदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सहज रहे।

कार्यक्रम के अंत में अंकित सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए। यह न केवल एक पुण्य का कार्य है, बल्कि इससे किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता, और 3–4 महीने में शरीर में पुनः पूरा रक्त बन जाता है।”

anaya enterprises

रक्तदान करने वालों में ,पवन कुमार, विशाल कंबोज,  दीपक सैनी, संदीप कुमार, मोहित, अजय सैनी, अंकित सैनी ,अनंत मालिक सहित कई अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य को एक धार्मिक और मानवीय सेवा का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *