श्री दिगंबर जैन मंदिर गढ़ी पुख्ता में भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

Garhi pukhta Jain samaj

Garhi Pukhta । कस्बा गढ़ी पुख्ता स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में रविवार को भव्य रथयात्रा महोत्सव बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। रथयात्रा के दौरान कस्बे के मेन बाजार, जैनपुरी, चौधरान, शिवपुरी समेत कई मोहल्लों में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

मुनि विवृत सागर जी महाराज का सानिध्य

इस रथयात्रा में परम पूज्य 108 मुनि विवृत सागर जी महाराज का सानिध्य रहा। प्रातःकाल उनके मंगल प्रवेश पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में महाराज जी ने कहा कि गढ़ी पुख्ता जैन मंदिर ( Garhi Pukhta Jain Mandir) बहुत ही अतिशयकारी और चमत्कारी मंदिर है। उन्होंने छोटे समाज द्वारा इतने बड़े आयोजन की सराहना की और कहा कि इस रथयात्रा में शामिल होना श्रद्धालुओं का बड़ा सौभाग्य है।

धार्मिक कार्यक्रम और विशेष अनुष्ठान

आयोजन के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान संपन्न हुए।

  • शास्त्र भेंटराजीव जैन एग्रो
  • पाद प्रक्षालनअरुण जैन, शुभम जैन
  • मंगल आरतीरमेश चंद्र गौरव जैन
  • मंच का उद्घाटनआलोक जैन, आशीष जैन
  • मुख्य अतिथिनरेंद्र जैन, राजकमल बड़ौत
  • ध्वजारोहणअरुण जैन, मयंक जैन
  • चित्र अनावरणनिर्मल जैन, कमल जैन
  • दीप प्रज्वलननरेंद्र जैन, राजकमल, प्रदीप जैन

इस अवसर पर जैन समाज गढ़ी पुख्ता ने सभी का भव्य स्वागत किया।

रथयात्रा का मार्ग और भव्य आकर्षण

रथयात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार, जैनपुरी, चौधरान, शिवपुरी आदि मोहल्लों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।

इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बैंड-बाजा, ढोल पार्टी, नासिक ढोल पार्टी और डीजे शामिल रहे। श्रद्धालु पालकी और भजन मंडली की धुनों पर झूमते और नाचते नजर आए।

झांकियों में –

  • कमठ का उपसर्ग
  • भगवान महावीर का संदेश
  • पार्श्वनाथ तपस्या
    जैसे भव्य और आकर्षक धार्मिक दृश्य प्रस्तुत किए गए।

रथयात्रा में जींद की बीन पार्टी, दिल्ली की प्रसिद्ध नासिक ढोल पार्टी और दिल्ली के बैंड ने धूम मचाई।

रथ पर विशेष भूमिकाएं

भगवान के रथ पर सोधर्म इंद्र भगवान के रूप में सुदेश जैन बैठे।

  • सारथीअरुण जैन, राजीव जैन
  • संध इंद्र और ईशान इंद्रनीरज जैन, ऋषभ जैन, नीरज राय, दीपक राय जैन
  • संयोजकनीरज जैन
  • रथयात्रा संचालनपार्श्वनाथ धरनेन्द पद्मावती प्रभावना संघ
  • कार्यक्रम संचालनसचिन जैन, मनोज जैन और नीरज जैन ने संयुक्त रूप से किया।

गणमान्य अतिथि और श्रद्धालुओं की भीड़

Garhi pukhta rathyatra

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जेके जैन, नरेंद्र जैन, राजकमल, राजेश भारती, मनोज जैन, वैभव जैन, प्रदीप जैन, ऋषभ जैन, संभव जैन, विपुल जैन, निपुल जैन, दीपक जैन, सुदेश जैन, अजय जैन, दीपक राय जैन, नरेश सैनी ,राजकुमार वर्मा, अरुण जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, शुभम जैन (ऐश्वर्या ज्वेलर्स), रजत जैन, वीरेश जैन, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दिल्ली, बड़ौत, पुरबालियान, सरधना, गुड़गांव, शामली, कैराना, कांधला सहित कई कस्बों और शहरों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने रथयात्रा महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बना दिया।

Also Read: गढ़ीपुख्ता में बैठे-बैठे सुरेश राणा ने बचाए 19 लाख, बदल दी पूरी योजना!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *