गढ़ीपुख्ता में बैठे-बैठे सुरेश राणा ने बचाए 19 लाख, बदल दी पूरी योजना!

गढ़ीपुख्ता में श्री हनुमान धाम पर 75 लाख की परियोजना का भूमि पूजन, सुरेश राणा ने 19 लाख की लागत बचाकर किया चौंकाने वाला प्रबंधन

गढ़ीपुख्ता, शामली — कस्बा गढ़ीपुख्ता स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान धाम (बांको वाली सती मंदिर) पर पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत ₹75 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री नरेश कुमार सैनी को नींव की ईट रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वहीं जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

भूमि पूजन का कार्य पंडित श्री राममोहन जी द्वारा विधिपूर्वक कराया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में पत्रकार अनुराग अरोरा जी, पप्पू राणा जी, सभासद मुकेश जी, कर्मवीर जी, नरेंद्र गोयल जी, युवा नेता अनुकूल गिरी जी, अनुज कश्यप जी, राजीव तोमर जी, सुधीर फौजी जी, दर्शन सरोहा जी, रोहित विश्वकर्मा जी, चौधरी रामपाल जी, रण कुमार जी समेत हनुमान धाम समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक क्षण को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

💬 गुणवत्ता और पारदर्शिता पर बल

श्री सुरेश राणा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि –

“यह मंदिर है, कोई सामान्य निर्माण नहीं। यहां की हर ईंट आस्था से जुड़ी है, इसलिए काम पूरी निष्ठा और गुणवत्ता से किया जाए, ताकि एक-एक पैसा जनहित में लगे और कोई भी राशि व्यर्थ न हो।”

💡 19 लाख की बचत और बेहतर योजना

श्री राणा ने परियोजना का गहन अध्ययन करते हुए बैठते-बैठते एक अद्भुत निर्णय लेकर 19 लाख रुपये की बचत कर दी। उन्होंने बताया कि इन रुपयों से शौचालय व बाथरूम बनाए जाने थे, लेकिन अब यह कार्य सरकार की किसी अन्य योजना से कराया जाएगा और बचे हुए 19 लाख रुपये से हाल के ऊपर एक भव्य कमरा बनवाया जाएगा, जिससे मंदिर में सुविधाएं और बेहतर होंगी।

उनके इस दूरदर्शी फैसले की सभा में उपस्थित सभी लोगों ने खुले दिल से सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *