उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज यानी रविवार, 22 नवंबर को शाम 6 बजे एयर रेड और ब्लैकआउट की बड़ी मॉक ड्रिल होगी। (UP blackout mock drill 75 districts 22 November)
राज्य का नागरिक सुरक्षा विभाग इस अभ्यास का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद युद्ध या हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी को परखना है। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत हो रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। यह सिर्फ एक अभ्यास है, कोई असली आपात स्थिति नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें।
2 मिनट बजेगा सायरन, फिर कटेगी बिजली

शाम 6 बजे सबसे पहले 2 मिनट तक एयर रेड चेतावनी का सायरन बजेगा। इसके तुरंत बाद तय इलाकों में बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से काट दी जाएगी। इससे ब्लैकआउट की स्थिति बनेगी।
अभ्यास पूरा होने पर ऑल-क्लियर सायरन बजाकर बताया जाएगा कि स्थिति सामान्य हो गई है। लोगों को इस दौरान तय सुरक्षित जगहों पर जाने का अभ्यास भी कराया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा में यह ड्रिल शारदा यूनिवर्सिटी में शाम 6 बजे होगी। जिले के आपदा विशेषज्ञों के अनुसार इसका मकसद एयर रेड चेतावनी, रेड अलर्ट और ब्लैकआउट जैसी स्थिति में विभागों के बीच तालमेल को परखना है।
कौन-कौन से विभाग होंगे शामिल
इस अभ्यास में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल होंगी।
अभ्यास के दौरान आग बुझाने, प्राथमिक उपचार, मलबे में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि आपात स्थिति में मदद कितनी जल्दी पहुंचती है।
प्रदेश में करीब 1 लाख नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
CM योगी भी अभ्यास में शामिल होंगे
लोगों के लिए क्या सलाह है

अभ्यास के दौरान सायरन सुनकर घबराएं नहीं। बिजली कटने पर शांत रहें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
अगर आप सड़क पर हैं तो सुरक्षित जगह पर रुक जाएं। घर पर हैं तो रोशनी कम कर दें। यह अभ्यास सिर्फ कुछ मिनट का होगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
